Saturday, August 12, 2023

 डाएट करें या व्यायाम? 


वजन कम करते समय हमारे मन मे हमेशा ये प्रश्न होता है की डाएट को ज्यादा महत्व दे या एक्सर्साइज़ को? हमे ऐसा उपाय चाहिए होता है जो निश्चित रूप से वजन कम करे और भविष्य मे भी कम रखे। दिनभर की दौडभाग मे किस चीज को कितना महत्व दे ये तय करना आवश्यक हो जाता है। आज इस ब्लॉग मे इसी प्रश्न का उत्तर ढूंढते है की आहार ज्यादा महत्वपूर्ण है या व्यायाम? 


इस प्रश्न का उत्तर इतना सरल और आसान नहीं है! सर्व प्रथम हमारा शरीर कॅलरीज कैसे खर्च करता है, ये देखते है। मान लीजिए की हम दिन भर मे १०० कॅलरीज खर्च करते है। आप को जानकर आश्चर्य होगा के इस में से ७०% से अधिक कॅलरीज केवल शरीर को चलाने के लिए, जीवित रखने के लिए खर्च होतीं है। अतिरिक्त १० से १५% कॅलरीज खाना खाने और पचाने मे खर्च होतीं है। बची हुई १५ से २०% कॅलरीज बाकी गतिविधियों के लिए खर्च होती है। जिस मे नहाना वगैरा निजी काम और व्यायाम शामिल है। ये सारी कॅलरीज आती है हमारी डाएट से चाहे किसी भी काम के लिए खर्च हो। आहार से मिलनेवाली कॅलरीज उसी दिन उपयोग मे लायी जाती है या फिर शरीर मे चर्बी के रूप मे इकठ्ठा हो जाती है और आवश्यकतानुसार उपयोग मे लायी जाती है। 

अब हम आहार और व्यायाम का वैट लॉस मे क्या योगदान है ये समझ सकते है। हमने देखा की दिनभर के कॅलरीज खर्च मे से ७०%  से ज्यादा हिस्सा शरीर की अत्यावश्यक प्रक्रिया करने मे ही खर्च हो जाती है। इसीलिए हमारा हर दिन का आहार ही समतोल और पौष्टिक होना जरूरी है। संतुलित और पौष्टिक आहार हवा और पानी के जितना ही जरूरी है। योग्य व्यायाम बुरे आहार की कमी को पूरा नहीं कर सकता। समतोल और पौष्टिक आहार हमारे स्वास्थ्य की नीव है। इसलिए वो हमारी हरदिन की जीवनशैली बन जानी चाहिए। लेकिन जब हम वजन कम करना चाहते है तब जितनी कॅलरीज खा रहे है उससे ज्यादा खर्च करनी पड़ती है। इसलिए आहार से पोषण और संतुष्टि मिलनी चाहिए लेकिन उसमे निकृष्ट और अनावश्यक कॅलरीज नहीं होनी चाहिए। हर एक व्यक्ति का संतुलित और पौष्टिक आहार निजी जीवनशैली अनुसार अलग अलग हो सकता है। 



अब हम जानते है की शरीर का हर दिन होनेवाला अत्यावश्यक ७० से ८०% कॅलरी खर्चा हमारे बस मे नहीं है। ये खर्चा हमारी आयु, प्रकृति, शारीरिक रचना, जींस, लिंग इन पे निर्भर होता है। परंतु ऊपरी व्यायाम और ऐक्टिविटी हमारे हाथ मे है। नियमित रूप से हर दिन किया गया थोडासा व्यायाम भी एक हफ्ते या महीने मे काफी कॅलरीज खर्च करता है। अच्छे आहार के तरह ये नियमित व्यायाम भी हर व्यक्ति के हिसाब से बदलेगा। 

संक्षेप मे वजन घटाने के लिए डाएट और व्यायाम दोनों जरूरी है। 


दोनों मे अगर अंतर है तो frequency का। हमे उनके बारे मे कितनी बार सोचना पड़ता है इसका। हमे आहार के बारे मे दिन मे ४ से ५ बार सोचना पड़ता है और योग्य निर्णय लेना पड़ता है। इसके विरुद्ध हफ्ते मे ३ से ४ बार किया गया व्यायाम भी वैट लॉस मे मदद कर सकता है। दोनों मे संतुलन बनाने से वैट लॉस आरोग्यपूर्ण होगा। अर्थात शरीर स्वास्थ्य को हानी पहुचाए बिना होगा। अच्छे आहार से चर्बी कम होगी, मांसपेशियाँ बढ़ेंगी और शरीर की सारी प्रक्रियाओं के लिए कॅलरीज मिलेंगी। अच्छे व्यायाम से शरीर से चर्बी घटेगी, मांसपेशियाँ बढ़ेंगी, ताकद और स्टामिना भी बढ़ेगा और शरीर का आकार भी सुधर जाएगा। 


वैट लॉस के दोनों पहलूँ के लिए सब से महत्वपूर्ण है नियमित होना!


तो आप सभी को Exercise करते रहने के लिए शुभकामनाएं।  मेरा कानमंत्र ध्यान मे रखिए।  

थोड़ा ही सही लेकिन नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक हैं!




योगासन अभ्यास शुरू करने से पहले     वर्तमान समय में योगासनों का महत्व हम सब जान चुके है। नियमित योगासन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है य...